TikTok की वापसी पर मचा हंगामा – सरकार ने साफ कहा, बैन अब भी जारी है

Tiktok ban in india

📢 हमारे ऑफिशियल ग्रुप से जुड़ें

📱 WhatsApp Channel ✈️ Telegram Group

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ही सवाल छाया हुआ है – क्या TikTok इंडिया में वापस आ गया है?
कई यूज़र्स ने दावा किया कि बिना VPN के TikTok की वेबसाइट खुल रही है। बस फिर क्या था, अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया। लोग मान बैठे कि शायद मोदी सरकार ने बैन हटा लिया है। लेकिन असली सच्चाई क्या है ? आइए जानते हैं।

सरकार का जवाब: “ये खबरें झूठी और भ्रामक हैं”

ANI के हवाले से सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया कि TikTok पर से बैन नहीं हटाया गया है
उनका कहना है। भारत सरकार ने TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं। यानि वेबसाइट का दिख जाना किसी तकनीकी गड़बड़ी (technical glitch) का नतीजा हो सकता है।

वेबसाइट खुली, लेकिन काम कुछ नहीं कर रहा

अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाँ, कुछ यूज़र्स के लिए TikTok की साइट खुल गई थी। लेकिन – न आप लॉगिन कर पा रहे थे, न वीडियो देख पा रहे थे, और न ही कुछ अपलोड हो रहा था। साफ है कि ऐप या वेबसाइट को वापस शुरू करने की सरकार की कोई मंशा फिलहाल नहीं है।

क्यों हुआ था बैन ?

जून 2020 में गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार का कहना था कि ये ऐप्स देश की डेटा सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे, यूज़र्स की प्राइवेसी से समझौता कर रहे थे और भारत की राष्ट्रीय संप्रभुता पर सीधी आंच डाल रहे थे। इसी वजह से इन ऐप्स को बैन करना ज़रूरी माना गया।

नतीजा

तो दोस्तों, TikTok की वापसी की सारी चर्चा बस buzz और अफवाह है।
सच्चाई यही है कि – TikTok इंडिया में अभी भी बैन है, वेबसाइट पर दिखना सिर्फ एक glitch हो सकता है, सरकार ने साफ कहा – Unblocking की खबरें गलत है यानि अभी TikTok से मिलने की उम्मीद करना जल्दबाज़ी होगी।