
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत भारत सरकार योग्य किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 3 समान किस्तों (₹2000-₹2000) में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
भारत में लगभग 80% किसान छोटे और सीमांत हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है। ऐसे किसान आर्थिक तंगी के कारण खेती में आधुनिक तकनीक या संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाते। PM Kisan Yojana 2025 का उद्देश्य किसानों की आय में सीधा सहारा देना और खेती को सशक्त बनाना है।